झारखण्ड

दो समधन की एक ही दिन मौत, बेटी-दामाद के घर मातम

बोकारो थर्मल(बेरमो), कुमार अभिनंदन 
दो समधन की एक ही दिन मौत से बेटी-दामाद के घर मातम पसर गयी है। यह घटना बेरमो के ऊपरघाट और फुसरो से जुड़ी है। ऊपरघाट के कंजकिरो पंचायत के टैहरवासीरी गांव के गंगाराम महतो की 53 वर्षीय पत्नि दुविया देवी की मौत शनिवार की रात लगभग 12 बजे दिल का दौरा पड़ने से घर में ही हो गयी, तो दूसरी तरफ फुसरो स्थित ढाको बस्ती निवासी 54 वर्षीय समधन इंदरानी देवी की मौत तीन बजे रांची में इलाज के दौरान हो गयी। एक तरफ ऊपरघाट में दुबिया देवी दांह-संस्कार किया गया, तो दूसरी तरफ फुसरो स्थित दामोदर नदी तट पर इंदरानी देवी का दांह-संस्कार किया गया। इस घटना को संयोग कहिए या ईश्वर की लीला। दोनो समधन की मौत के बाद बेटी और दामाद के मातम ऐसा पसर गया है कि रिश्तेदार कहां जाए, इस दुःख की घड़ी में दुःख बांटने।

सबसे दुःख बात यह है कि दुबिया देवी की बड़ी बेटी मालो देवी के पति और इंदरानी बेटा डबलू महतो चार साल पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। बेटे की मौत के बाद इंदरानी की बेवा बहू अपनी मायके में मां और दो बेटियों के साथ रहती है। पहले पति और बाद में मां और सास की एक ही दिन मौत से उसे गहरी सदमा पहुंची है। समधन दुबिया देवी के तीन बेटी मालो देवी, पनवा देवी, द्रोपती कुमारी, बेटा निरपत महतो व धानेश्वर महतो है। दुबिया देवी के एक बेटी बेबा है, और एक बेटी सहित दोनों बेटे अब भी कुवांरे है। दूसरी और इंदरानी देवी के दो बेटा और एक बेटी है। दोनो समधन की शव यात्रा को बेटी और बहुओं ने कंधा देकर शमसान घाट पुहंचाए। ग्रामीणों का भी इस सत्कर्म में सराहनीय पहल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *