झारखण्ड

बोकारो थर्मल में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम डीवीसी बोकारो ताप विधुत केंद्र के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्लांट गेट के समक्ष डीवीसी एम्प्लाइज फोरम के बैनर तले विरोध-प्रर्दशन किया। प्रर्दशन के उपरांत प्रबंधन के दोहरी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद एक सभा की गयी। जिसकी अध्क्षता आरएस पांडेय ने किया। प्रदर्शन कर रहें कर्मचारियों ने परियोजना प्रधान कमलेश कुमार के माध्यम से डीवीसी अध्यक्ष को एक मांग पत्र सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए एम्प्लाइज फोरम के अध्यक्ष जानकी महतो ने कहा कि डीवीसी में भ्रष्टाचार चार शिखर पर है, डीवीसी प्रबंधन सब जानती है किंतु मौन साधे हुए है। एम्प्लाइज फोरम के संयोजक डीके पांडेय ने कहा कि जब से नये-नये यूनियनों का डीवीसी में आगमन हुआ तब से यूनियन एक मजाक बन कर रह गया है। डीवीसी प्रबंधन ने नये यूनियनों की मिलीभगत से हिं ग्रुप बी, सी, डी के प्रति उदासीन और उनके अधिकारों से वंचित करती है। पांडेय ने एनपीपी के लिए ऑप्शन पत्र भरवाना एक गैर जरूरी कदम बताया है। यह बिना मान्यता प्राप्त यूनियन या एक नये यूनियन के मिलीभगत से संभव नही होता। आज यूनियन भी प्रबंधन से मिले हुए हैं इसीलिए तो मौन है। फोरम के संयुक्त संयोजक मोहम्मद फरीद ने कहा डीवीसी प्रबंधन एक पक्ष को सारी सुविधा दे रखी है, किन्तु जब ग्रुप बी,सी,डी कर्मचारियों को कुछ देने की जरूरत होती है तो घाटे की रोना रोती है। डीवीसी प्रबंधन फिजूल खर्च करना बंद करे, और ग्रुप बी, सी, डी का वाजिब हक दें। मोहम्मद फरीद ने बोनस या एक्सग्रेसिया यथाशीघ्र बिना देर किए देने की मांग की है। सभा को कामेश्वर प्रसाद, डीएन प्रसाद, देवनील करण, पीके समद्दार, सत्यजीत रॉय, सुनील कुमार, जी मोईद, रंजीत मंडल, एके सिन्हा, बिनोद सिंह, जयंतो मुर्मू, तिलक राम शिव मोहन गुप्ता ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता आरएस पांडेय ने की।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *