झारखण्ड

साक्षरताकर्मी स्व.चूरामन की पुण्यतिथि पर संकल्प दिवस मनाएं : जगरनाथ

Share now

 रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के चीरुडीह पंचायत सचिवालय में शनिवार को साक्षरता कर्मी स्व.चुरामन महतो की तीसरी पुण्यतिथि मनायी गयी। बासुदेव महतो की अध्यक्षता में संपन्न उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि  स्व. चुरामन जी समर्पित साक्षरता कर्मी थे।वह धुन के पक्के थे। तभी तो नाममात्र के मानदेय पर भी ईमानदारी से काम को अंजाम देते थे। उसी का परिणाम है कि प्रखंड में साक्षरता मिशन कारगर हुआ।उनकी पुण्यतिथि को शोक दिवस के रूप में नही बल्कि संकल्प दिवस के रुप में मनाया जाय।


विधायक श्री महतो ने कहा कि एक तो साक्षरता कर्मियों को नाममात्र का मानदेय मिलता है, वह भी अनियमित। उन्होंने जिला प्रशासन से इनलोगों के बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान किये जाने को कहा।साथ ही सरकार से साक्षरता मिशन से जुड़े हर स्तर के कर्मियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग की।
प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि स्व.चुरामन जी के कार्यशैली को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय महिला संघ की संस्थापक एस बाला,सीमाजी,विनय जी,प्रेरक संघ के जिला सचिव मोहन रजक,पूर्व सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो,नारायणपुर  के मुखिया भेखलाल महतो, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मिश्री लाल महतो,का. नूनूचंद महतो,बासुदेव गोप,प्रिया देवी, अनिता देवी,अमरु महतो,जगदीश महतो आदि ने भी स्व.महतो को याद कर अच्छा साथी कार्यकर्ता बताया। इससे पूर्व स्व.चुरामन महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।वहीं उनकी पत्नी सुभद्रा कुमारी को ‘भेंट’ देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *