झारखण्ड

नक्सलियों ने फूंके जेसीबी, जेनरेटर व एक मिक्चर मशीन, पुलिस के साथ हर्हु मुठभेड़

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
गोमिया प्रखंड के दनिया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक के दोहरीकरण का काम में लगे एक जेनरेटर, एक मिक्चर मशीन सहित एक जेसीवी मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया गया है। वहां नक्सली मिथिलेश महतो के दस्ते की 20 से 25 की संख्या में नक्सली आये थे और आगजनी की। घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो एसपी पी मुरूगन खुद झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान के साथ मोरचा संभाल कर झुमरा पहाड़ के तलहटियों में सर्च अभियान शुरू कर दिया। शनिवार की जगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत टूटीझरना के पास नक्सलियों और पुलिस के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई। पुलिस बल को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। टूटी झरना के गांव से महज 500 गज दूरी पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुड़भेड़ हो रही थी। बताया जाता है कि रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम में नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी। कंपनी के द्वारा लेवी नही दिए जाने के कारण घटना को अंजाम दिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी ने कहा कि सर्च अभियान जारी रहेगा। नक्सलियों के मंशा कभी पूरी नहीं होने दी जाएगी।सूत्रों के अनुसार मिथिलेश महतो का दस्ता ने पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में गतिविधि बढ़ाई हुई थी। उक्त मशीन रेलवे दोहरीकरण के कार्यों लगे थे। इस सबंध में जागेश्वर थाना के प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, मशीन जलने से लाखों की क्षति हुई है। सभी टीम अलग-अलग टुकड़ियों में नक्सलियों को खोजने में जुटी है। इसी दौरान एक नक्सलियों की एक पार्टी के साथ मुठभेड़ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *