झारखण्ड

डुमरी में हमेशा दामोदर महतो याद किए जायेंगे : टिकैत

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
आजसू के केंद्रीय महासचिव स्व. दामोदर महतो की याद में आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी के तत्वाधान में गुरूवार को नावाडीह स्थित पुराना डाक बंगला में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थाना किया गया। शोक सभा को आजसू के केंद्रीय मुख्यालय सचिव सह जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो कहा कि दामोदर महतो संघर्षशील नेता थे। समाज में हमेशा उन्हें दिल से याद किया जायेगा। उनके राजनीतिक संघर्ष को डुमरी में कभी भूला नही जाऐगा।

मौके पर केंद्रीय सचिव आलाद्वीन अंसारी, प्रखंडध्यक्ष मिसरीलाल महतो, सचिव दौलत महतो, अर्जुन महतो, लालमोहन तुरी, बासुदेव महतो, जगरनाथ महतो, मोहन महतो, मिथिलेश महतो, दीपू अग्रवाल, खेमलाल महतो, मिनी ठाकुर, कमरूदीन अंसारी, अरबिंद कुमार, देवनारायण महतो, बबन यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *