झारखण्ड

डीवीसी का ऐश पौंड टूटने को लेकर कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
नुरीनगर स्थित वन भूमि में 65 एकड़ में बनी नयी ऐश पौंड़ पांच साल के अंदर टूटने से डीवीसी कर्मचारी वर्ग भी खासे नाराज है। शुक्रवार को स्थानीय प्लांट गेट समक्ष डीवीसी श्रमिक युनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। और प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा। प्लांट गेट पर आयोजित प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष सर्वेंश्वर महतो ने कहा कि डीवीसी नया ऐश पौंड़ का टूटना अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। पांच साल में ही ऐश पौंड़ का टूटना एक सवाल खड़ी कर रहीं है। कहा कि ऐश पौड़ टूटने से डीवीसी को करोंडों का नुकसान उठाना पडे़गा। इसके अलावे कई दिनों तक प्लांट से बिजली उत्पादन बंद रहेगी। 500 मेगावाट व 210 मेगावाट की दो यूनिटों को भष्टाचार की बलि चढ़ा दी गयी। जैसा कि पिछलें दो दिनों से दोनों यूनिटों को बंद कर रखा है। दोनों यूनिटों से निकलने वाली छाई व पानी से जो दृश्य गुरूवार की रात दिखा है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा भष्ट्राचार दिख रहा है। जिसकी ऊच्च स्तरीय जांच की जरूरत है। यूनियन के सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि डीवीसी में बंद पडे़ एक्सग्रेसिया सहित ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों को बी में यथाशीघ्र अपग्रेड करने पर प्रबंधन दोहरीनीति अपना रही है। सब-स्टेशन कर्मचारियों को भी प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण 7वां वेज रिविजन में एफसीए जीरो कर दिया गया।जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। विरोध-प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामजनम प्रसाद, रूपायण मंडल, शशि भूषण प्रसाद, कौशलेन्द्र तिवारी, सीताराम प्रजापति, दिनेश प्रसाद, सुनील कुमार, एस रमेश कुमार, पप्पू घांसी, शिव कुमार झा, अनिल सिंह, अनवर हुसैन, अनिल राम, पी बिनोद कुमार सहित सैकडों कर्मचारी गण शामिल थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *