झारखण्ड

महुआटांड: दोआदिवासी युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो जिला के महुआटांड थाना क्षेत्र में दो आदिवासी युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई है। शव घटना के महुआटांड थाना क्षेत्र के बंद गिधनिया खदान में मिली है। इस संबंध में बताया गया कि थाना क्षेत्र के सिमराबेड़ा ग्राम के प्रदीप हांसदा और महावीर मरांडी कल शाम घर से निकले थे, लेकिन जब वे रात को घर नहीं लौटे तब उनके परिजन आसपास खोजबीन करने लगे। घर से एक किलोमीटर की दूरी पर गिधनिया बंद खदान के बाहर मृतक के मोटर सायकिल खड़ी मिली। तब परिजन कुछ दूर और गए तो दोनों अचेत अवस्था में मिले।

परिजनों को आशंका हुई कि वे जीवित हैं इसलिए आनन फानन में उन्हें उठाकर अपने अपने घर ले गए। लेकिन जब उनके नब्ज टटोले गए तो सांस नहीं चल रही थी। उन्होंने इसकी सूचना गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद को दी। सूचना मिलने के साथ ही श्री प्रसाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी और वे भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद महुआटांड थाना प्रभारी विवेक तिवारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची और जांच में जुट गई। वहीं शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजने की तैयारी में है। मृतक के शरीर में अंदरूनी चोट है। एक को कनपटी पर चोट का निशान है। वैसे पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि दोनों युवकों की मौत के मामले में पुलिस त्वरित जांच कर मामले का उद्भेदन करे और जो भी इस मामले में संलिप्त है उसे गिरफ्तार करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *