झारखण्ड

लाठी खेल से सामाजिक सद्भावना बढ़ती है : टिकैत

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड स्थित ऊपरघाट के पलामू पंचायत के रकसाटोंगरी में लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह आजसू केन्द्रीय मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो, कांग्रेस नेता मकसूद आलम, मुखिया बेबी कुमारी ने संयुक्त रूप से उद्धघाटन किया। प्रतियोगिता में गाल्होबार, सुरही, लेंबोडीह, खेतको, परसबनी सहित कई जगहों के टीमों ने भाग लिया। जिप सदस्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से सामाजिक सदभावना बनी रहती है। मकसूद आलम ने कहा कि हर खेल से शरीरिक विकाश होता है। कोई भी खेल हार-जीत के भावना से नही खेली जाती है। इस मौके पर पंसस हरिलाल महतो, भगीरथ महतो, आफताब आलम, कलाम अंसारी, यूनुस अंसारी, मंसूर अंसारी, गुलाम अंसारी, सचिन महतो, आजसू नेता राजेश तुरी, संजय अग्रवाल, लालमोहम्मद सहित सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *