झारखण्ड

स्कूल पहुंचे जिप सदस्य, बच्चों की ली क्लास

रामचंद्र कुमार अंजना, बोकारो थर्मल

नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के नव प्राथमिक विधालय कुंभियाबेडा़ में अचानक जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो पहुंचे। स्कूल का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को एक घंटी क्लास ली। क्लास के दौरान बच्चों को हिन्दी, अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान पढ़ाया। इस दौरान बच्चों को कई तरह के सवाल जवाब किया। बच्चों ने भी जिप सदस्य से सवाल किया। जिप सदस्य ने बच्चों को विभिन्न विषयों को पढाते हुए कहा कि शिक्षित बनों ओर देश व समाज की सेवा में आगे आकर नेतृत्व करों। इसपर बच्चों ने कहा कि स्कूल में पंखा है मगर चलता नहीं है। स्कूल में पंखा लगा एक साल हो गयाहै। बिजली का कनेक्शन  नहीं है। कैसे पढे़ बहुत गर्मी लगती है। इस बात पर जिप सदस्य ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातकर बिजली जोडवाने की बात कहीं। इस दौरान जिप सदस्य के साथ स्कूल के प्रभारी भागीरथ महतो, उमेश कुमार महतो, डालो महतो सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *