झारखण्ड

महिला ग्राम समूह से होगा गांव एवं समाज का विकास : टिकैत

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित मूंगो-रंगामाट्टी पंचायत में आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यलय का उद्धघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह आजसू केंद्रीय मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो फीता काटकर किया। महिला समूह को संबोधित करते हुए टिकैत कुमार महतो ने कहा कि महिला ग्राम समूह से ही गांव एंव समाज का विकास होगा। मूंगो-रंगामाट्टी के 12 महिला समूह को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सहयोग करेंगे। प्रवेक्षक के रूप में पार्वती देवी, आंध्रप्रदेश के एस फातिमा, गौसिया बेगम ने प्रशिक्षण दिए।

महिला ग्राम संगठन का अध्यक्ष रुकमणी देवी, सचिव बिशनी देवी, कोषाध्यक्ष तारा देवी, सकिर्या सदस्य प्रियंका कुमारी, संगीता देवी को बनायी गयी। मौके पर आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष रामकुमार मरांडी, राजेंद्र महतो, भुनेश्वर कुमार, ममता देवी, रेखा देवी, कलावति देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *