झारखण्ड

विधायक ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के विभिन्न गांवों में डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कई योजनाओं का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। सर्वप्रथम मुंगो-रंगामाट्टी पंचायत के तेतरियाटांड कमारटोला में डीप बोरिंग, पारटांड जयलाल महतो के घर पास चापाकल व बीएम पब्लिक स्कूल परिसर में चापाकल का शिलान्यास किया। इसके बाद पेंक पंचायत के कडरूखुंटा में एससीए योजना के तहत अनंतलाल महतो के घर से गांव के पूजा स्थल (मडई) तक का पीसीसी पथ व पोखरिया पंचायत के बंशी में मुख्य पथ से सदर गांव तक ग्रामीण विकास विभाग से सड़क निर्माण कार्य का भुमि पुजन कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि रघुवर सरकार ने झारखंडियों को पांच साल तक छलने का काम किया है। जिसे हटाकर हेमंत सोरेन की सरकार बनाने का समय आ गया है। जिसके लिए सब झारखंडी तैयार रहें। अबकी बार किसी के झासे में नही आना है।

इस मौके पर मुखिया सुखमति देवी, भेखलाल महतो, पंसस राजकुमारी देवी कांग्रेस नेता मकसुद आलम, यदु महतो, लोकेश्वर महतो, योधी प्रसाद महतो, टेकलाल महतो, गंगाराम महतो दयाल महतो, रामेश्वर महतो, जयलाल महतो, निर्मल महतो, राजेन्द्र महतो, नारायण महतो, हेमनारायण महतो, खुशलाल महतो, भुनेश्वर राम तुरी, अरुण कुमार साव, बिहारी महतो, किसुन महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *