झारखण्ड

ढोरी माता का 63 वां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव, हजारों का उमड़ा हुजूम 

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बेरमो कोयलाचंल के जांरगडीह स्थित ढोरी माता तीर्थालय का 63 वां वार्षिकोत्सव सामारोही मिस्सा पूजा के साथ संपन्न हो गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु ढोरी माता पर आस्था व्यक्त करते शामिल हुए। माता का दर्शन व पूजन करने पहुंचे इस दौरान श्रर्दालुओ ने बताया की ढोरी माता पर अटूट आस्था, प्यार व विश्वास ही हमें हर वर्ष यहां खींच लाती है। समारोही मिस्सा पूजा प्रातः 10 बजे से आरंभ हुआ। जिसके मुख्ययाजक सिमडेगा धर्मप्रान्त के धर्माअध्यक्ष विसेंट बरवा डीडी व विशिष्ट अतिथि आनंद जोजो डीडी उपस्थित थे।

जहां न्याय, शांति व प्रेम है वही ईश्वरीय राज है : विशप विंसेट
मुख्ययाजक सिमडेगा धर्मप्रान्त के धर्माअध्यक्ष विसेंट बरवा ने अपने उपदेश में कहा कि माता मारिया की मध्यस्तता से सभी को ईश्वरीय वरदान प्राप्त होता है। प्रभु सभी के लिए है। उनका वचन शाश्वत है। हमारे जीवन की परिस्थितियों में ईश्वर हमारे साथ रहने के लिए मनुष्य के रूप में हमारे बीच आये।
माता मरियम को स्वर्ग दूत ने प्रणाम किया था । युवती माता मरियम के लिए यह समझना आसान नही था। लेकिन स्वर्गदूत ने जब कहा कि आपके द्वारा ईश्वर पुत्र का जन्म होना है। यही पुत्र ईशा कहलायेगा। प्रभु यीशु ने हमारे जीवन को पवित्र बनाने के लिए हमारे अंदर विश्वास को गहरा बनाया। ईश्वर का प्रेम हमारे जीवन को सार्थक बनाता है। माता मरिया ने पवित्र आत्मा के रूप में निस्वार्थ जीवन जीते हुए ईश्वर की सेविका बनी रहे। जहां न्याय है, जहां शांति है , जहां प्रेम हैं वहीं ईश्वरीय राज है। ईश्वर ने हमारे जीवन को आज्ञाकारी बनाया है। जब हम ईश्वर के सेवक बन जाते हैं तब हमारे अंदर मनुष्य से प्रेम करने की भावना जागती है। समाज में एकता कायम होती है। प्रेम का दरिया बहने लगता है।

ढोरी माता गरीब-अमीर पर बराबर की कृपा बरसाती है- विशप फेलिक्स टोप्पो
रांची धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि ढोरी माता बड़ी कृपालु हैं। कोयलांचल पर उनकी असीम कृपा है। वे गरीब अमीर पर बराबर की कृपा बरसाती है अपने बच्चों को कभी भी दुख में नही रहने देती वे सभी का दुख दूर करती हैं। प्रत्येक वर्ष यहां समारोही मिस्सा पूजा में हजारों की संख्या में लोग भाग लेकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। उन्होंने कहा कि परमपिता परमेश्वर के बाद मां-पिता का दर्जा है। जो अपने पिता की सेवा करता है, वह अपने पापों का प्रयाश्चित करता है। जो अपनी माता का आदर करता है, वह अकूत धन संचय करता है। जो अपने माता-पिता का सम्मान करता है, उसे अपनी संतान से सुख मिलेगा। कहा कि ईश्वर प्रेम का संगम हैं। सभी मानव एक ही ईश्वर के बंदे हैं। सभी की आत्मा ईश्वर के प्रेम से बनी है। परमेश्वर ने सभी लोगों को समान अधिकार दिया है। जो लोग दिल से ढोरी माता के शरण में आकर मन्नत मांगते हैं, वह अवश्य पूरी होती है।
हजारीबाग के धर्माध्यक्ष विशप आनंद जोजो डीडी ने कहा कि ईश्वर के समक्ष एक दिन सभी को उपस्थित होना होगा और अपने पुण्य-पाप का हिसाब देना होगा। कहा कि सेवा, सहयोग, सत्यकर्म के मार्ग पर चलने वालों को ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माता मरियम को ईश्वर ने अपनी कृपा से महान बना दिया। माता मरियम ने जिस पुत्र को जन्म दिया, उन्हें सलीब पर टांगे जाने के बावजूद ईश्वर ने मरने नहीं दिया और स्वर्ग में स्थान दिया। कहा कि जो ईश्वर पर विश्वास करता है, वह अत्यंत भाग्यशाली होता है।

ढोरी माता वार्षिक महोत्सव को सहायक याजक फादर जेवियर कुल्लू, फादर अलर्बट केरकेट्टा, फादर मैथ्यू आइसी, फादर जार्ज खलखो, सुधीर टोप्पो, पास्कल मिंज, लॉरेंस तिर्की, अगस्टीन केरकेट्टा, ए अल्पनाज, पूतमेई राज, अजय टेरु, रजत एक्का, सुमनकिशोर मिंज, विनय किंडो, अनूप लकड़ा, सुशील डुगंडुगं, पंकज पारस खलखो, अनमोल एक्का, जार्ज खलखो, सुरेंद्र मिंज, पैट्रिक मिंज, एनियुस टेटे, पल्ली पुरोहित फादर माइकल लकड़ा आदि ने भी संबोधित किया। ढोरी माता वार्षिकोत्सव समारोह में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। जिनमें झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव डॉ. लम्बोदर महतो, यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री लखनलाल महतो, रामगढ़ के एडीशनल कलेक्टर जुगनू मिंज, एएसपी एसीबी झारखंड एमेल्डा एक्का, डिप्टी एसपी जेडब्ल्यूएफएस राजेश कुजूर, डीईओ बोकारो नीलम एलीन टोप्पो, जिप सदस्य नवीन महतो, अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, वरूण कुमार सिंह, आजसू नेता संतोष महतो सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से कई प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। इस आयोजन में देश विदेश सहित अन्य विभिन्न राज्यों से लगभग 40 हजार लोगों का जुटान हुआ। जो बीते वर्षों की तुलना में कम है। कार्यक्रम के पूर्व वर्षा होने के कारण भीड़ कम हुयी। साथ-साथ दीपावली आयोजन के दिन होने से भी प्रभाव पड़ा। वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें आसपास सहित दूर दराज से लोग विभिन्न तरह कीअपनी-अपनी दुकानें लगाते है। जिससे आयोजन और भी भव्य होता है।समारोह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका निभाई रही। खास कर शनिवार व रविवार को शोभायात्रा से लेकर दूसरे दिन के कार्यक्रम के दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं व आम आवाम की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए महिला पुलिस भी तैनात किया गया था। समय समय पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर हर क्षेत्र की निगरानी करते हुए सजग दिखे।
ढोरी माता समारोह के दौरान माता का दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। दोनों दिन श्रद्धालुआंे की भीड़ उमड़ी रहीं। कतारों में काफी भीड़ देखी गयी। दर्शन के लिए सुव्यवस्थित ढंग से व्यवस्था आयोजन मंडली के द्वारा किया गया था। घंटों लाइन में खड़े होकर आदर पूर्वक श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन पूजन किया। कतारें लगभग दो किलोमीटर तक की लंबी थी।

ट्रेफिक व्यवस्था थी सुदृढ़
ढोरी माता वार्षिकोत्सव के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी सुदृढ़ थी। आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इस बात को ध्यान में रखते हुए आयोजन कमेटी दो महीने पूर्व ही सारी विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए बैठकर कर तैयारी करतें हैं। जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। इसके लिये स्थानीय युवकों का सहयोग लिया जाता है। खास कर जारंगडीह मनसा मंदिर कमीटी सहित प्रबुद्ध नागरिक का सराहनीय योगदान रहता है। तमाम विधि व्यवस्था को तरीके व बेहतर ढंग से सफल पूर्वक आयोजन में भारत स्काऊट एंड गाइड बोकारो जिला का सराहनीय योगदान रहा। जिसकी प्रशंसा व धन्यवाद समारोही महोत्सव के मंच से मुख्य याजक के द्वारा किया गया।

विशप से आशीर्वाद लेने को लगा तांता
ढोरी माता तीर्थालय में वार्षिक मिस्सा पूजा की शुरूआत प्रातः 5 बजे से हुई। सुबह 6.30 बजे हिंदी में और 8 बजे संताली भाषा में सामूहिक प्रार्थना की गई। सार्वजनिक समारोह सुबह 10 बजे आरंभ हुआ। विशप व फादरों के विराजमान होते ही आशीर्वाद लेने को श्रद्धालुओं का तांता लग गया। उसके बाद दया याचना, बाइबल पाठ, जयघोष, विश्वास निवेदन व ईश स्तुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। उससे पहले श्रद्धालुओं ने ढोरी माता की मूर्ति का दर्शन किया।
पादुका छाजन व भक्ति गीतों से शुभारंभ
समारोही मिस्सा पूजा का शुभारंभ धर्माध्यक्षों के पादुका छाजन व सामूहिक भक्ति गीतों की प्रस्तुति से हुआ। संत अंथोनी स्कूल जांरगडीह, संत अन्ना स्कूल कुरपनिया, कार्मेल स्कूल व संत पॉल स्कूल बोकारो थर्मल की छात्राओं ने स्वागत गान व कई गीत-नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं फादर प्रदीप टोप्पो, नोरबेट लकड़ा, पोलुस के, निखिल रेमंड मिंज, राकेश विलियम, सिस्टर अंजलि, अजय कुजूर, रेणू विल्सन, रीना विल्सन, आर इंद्रानी, हिमांशू राज, ललित एक्का, आर रीना, अदिति लकड़ा, सुशीला खलखो, पोलिना कुजूर, उर्सुला एक्का, रोज मैरी, माधुरी तिर्की, नेहा लंग आदि ने सामूहिक रूप से ढोरी माता की वंदना की।

मुख्य रूप से इन अतिथियों ने की शिरकत
ढोरी माता तीर्थालय के वार्षिक समारोह में मुख्य रूप से बतौर अतिथि सूबे के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, रामगढ़ के एसी जुगनू मिंज, बोकारो डीईओ आइलीन टोप्पो, एएसपी एसीबी रांची श्रीमती एमेल्डा, प्रशिक्षु डीएसपी नेतरहाट राजेश कुजूर यूसीडब्लूयू के केंद्रीय महामंत्री लखनलाल महतो, राकोमसं के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह, सुबोध सिंह पवार, टिन्नू सिंह, अनिल अग्रवाल, महतो, बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी अंजन, थर्मल थाना इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने शिरकत की।

यूएसए से आये अतिथि बने आकर्षक का केंद्र
ढोरी माता वार्षिक महोत्सव में दर्शन करने यूएसए से आये विदेशी मेहमान मैथ्यू व थॉमस पूरे समारोह में आकर्षक के रूप में दिखे लगभग सभी लोगो की निगाहें एक बार जरूर उनके ओर गया लोगो ने बड़ी हर्ष के साथ बात करना सहित सेल्फी लेते नजर आए सम्सरोह के बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह की चर्चा ढोरी माता का सुना था उससे अधिक देखने को मिला यहां इस पावन बेला में आने से ह्रदय काफी प्रफुलित है आने वाला वर्ष सपरिवार पहुंचेंगे उन्होंने कहा कि भारत मे बहुत ही अच्छे से हमलोगों को सम्मान मिला है ढोरी माता के दर्शन से मन को काफी शांति मिली है। उन्होंने बताया कि अभी भारत मे कई दिन रहेंगे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *