झारखण्ड

200 लाभुकों के बीच मजदूर निबंधन कार्ड का विरण

रामचंद्र कुमार अंजाना, बेरमो
मजदूर निबंधन कार्ड का वितरण सोमवार को फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित नाथून धौड़ा के नवयुवक क्लब में राहुल दिगार के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मेघु दिगार व सचांलन लालचंद सिंह ने किया। मुख्य अतिथि बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी व विशिष्ठ अतिथि वार्ड पार्षद आनंद राम ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि मजदूर निबंधन कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण कार्ड है. इस कार्ड के जरीय लाभुकों को दुर्घटना बीमा एक लाख रूपया सहयोग प्रदान करती है।वहीं प्रसुति महिलाओं को लगभग सात हजार रूपया, लकवा के शिकायत होने पर लाभुकों को सरकार द्वारा 75 हजार रुपया, 45 से 60 वर्ष के बीच उम्र के महिलाओं को सरकार द्वारा सिलाई मशीन एवं साईकिल व्यापार करने के उद्देश्य से दिया जाता है। गरीब छात्र एवं छात्राओं के लिए छात्रवृति की सुविधा दिया जाता है। कार्यक्रम के उपरांत आवेदन किए लाभुकों के बीच 200 कार्ड का वितरण मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा लोगों के बीच किया गया।मौके पर बेरमो प्रखंड श्रमिक मित्र गणेश राम, सरोजनी देवी, सविता देवी, लीला देवी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, गंगा देवी, संपूणी देवी, रूपीया देवी, सीता देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *