झारखण्ड

कुशल और अकुशल श्रेणी के मजदूरों को अब मिलेगा ज्यादा वेतन, पढ़ें कितना वेतन बढ़ाने पर बनी सहमति?

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

डीवीसी के बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा के सप्लाई मजदूरों का वेतन पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को  डीवीसी मुख्यालय मे आहुत बैठक में  सहमति बनी कि, कुशल श्रेणी के सप्लाई मजदूरों को वर्तमान में मूल वेतन और भत्ता सहित कुल वेतन लगभग 28 हजार रू. और अतिकुशल श्रेणी के सप्लाई मजदूरों को लगभग 29 हजार  रू दिया जायेगा तथा वेतन पुनरीक्षण का लाभ 1 नवंबर 2017 से प्रभावी होगा। इसके अलावा 150 रू रात्रि पाली भत्ता दिया जायेगा। तथा पूर्व से कुशल श्रेणी में कार्यरत  सप्लाई मजदूरों को 1 नवंबर 2017 से अतिकुशल श्रेणी में पदोन्नत किया जायेगा एवं वर्ष 2015 मे अकुशल श्रेणी से कुशल श्रेणी मे पदोन्नत  के सप्लाई मजदूरों को 6 वर्ष के उपरांत अर्थात वर्ष 2021 मे अतिकुशल श्रेणी में पदोन्नति किया जायेगा । ईएसआई के दायरे से बाहर आने के बाद चिकित्सा भत्ता 900 रू प्रति माह देय होगा तथा गंभीर बीमारी का सुपर स्पेशलियटी अस्पताल में  इलाज के लिए भविष्य मे निति बनायी जायेगी।कार्य अवधि मे  मृत सप्लाई मजदूरों के आश्रितों को उनके स्थान पर नियोजित किया जायेगा ।

इसके अलावा अनेक बिन्दुओं पर सहमति बनी तथा यथाशिघ्र क्षेत्रीय श्रमायुक्त के समक्ष त्री पक्षिय समझौता किया जायेगा ।  उपरोक्त बिन्दुओं पर बनी सहमति के लिए वार्ता मे शामिल  संयुक्त मोर्चा के नेताओं मे डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री भरत यादव, संजय मिश्रा, ललन शर्मा, ब्रज बिहारी शर्मा, मनोज सिंह, अमरजीत सिंह, डीवीसी युसीडब्लूयु के अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह,महामंत्री नवीन पाठक, असीम तिवारी, हिमकियु के मणि गोप, राजेन्द्र केडिया, सरयू ठाकुर, झाक्रामयु के नागेश्वर महतो, बिराठेकायु के दशरथ नायक आदि ने सहयोग के लिये सांसद रवींन्द्र कुमार पाण्डेय, डीवीसी के चेयरमैन गुरदीप सिंह, सदस्य सचिव पी के मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक ए के वर्मा सहित डीवीसी के तमाम अधिकारियों को आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धी बताया । इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमोद सिंह, दुधनाथ प्रसाद, राजेन्द्र ठाकुर, अखलाक हुसैन, खेमचंद महतो,  मनोज सिंह,नरेश साव, योगेन्द्र प्रसाद, गणेश राम , कृष्णा चौधरी आदि दर्जनों श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *