झारखण्ड

अब मुख्यमंत्री के पिता को हुआ कोरोना, किया गया आइसोलेट

रांची, एजेंसी
झारखंड के नेताओं में कोरोना फैलने का सिलसिला जारी है. अब राज्य के जाने माने नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के मुख्यमंत्री के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है. अब उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है. उनकी भी जांच कराई जाएगी. बता दें कि शिबू सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता भी है. पिछले दिनों कुछ नेताओं और कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद झारखंड विधान सभा को ही बंद करना पड़ा था. वहीं आज देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीस लाख के पार पहुंच चुका है. रोज हजारों की संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *