झारखण्ड

विवाहिता को दहेज के लिए जहर देकर मार डाला, पति फरार

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
ऊपरघाट के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत के लेढ़वाकेंद गांव में एक विवाहिता की दहेज के लिए ससुराल वालों ने जहर देकर जान से मारने की सनसनीखेज मामला प्रकाश में है। बताया जाता है कि नावाडीह थाना क्षेत्र के पोटसो निवासी जगरनाथ सिंह की 21 वर्षीय पु़़़त्री सोनी देवी की शादी पोखरिया पंचायत के लेढ़वाकेंद गांव निवासी बंधन सिंह के पुत्र मोहन सिंह के साथ 2018 में शादी हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद सोनी देवी को उनको ससुरालवालों ने दहेज की डिमांड कर प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर गांव में एक पंचायती भी हुई थी। मृतका के पिता जगरनाथ सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मेरी बेटी को एक सोची समझी साजिश के तहत उसके पति मोहन सिंह, ससुर बंधन सिंह व सास जिरवा देवी ने सोमवार को जहर खिलाकर जान मार दिया। और घर में शव को छुपाकर रखा था। रात को शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। हांलाकि इसकी सुचना पडोसियों ने पुलिस और मायके वालों को दी। सुचना मिलने के बाद मायके वालों यहां पहुंचकर काफी हंगामा किए और घर में तोड़फोड़ की और आरोपियों को जमकर धुनाई कर दी। हालांकि पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले को शांत कराया। पुलिस को देखकर मृतका के पति मोहन सिंह फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 23/2019 के तहत मामला दर्ज अनुसंधान कर रही है। मंगलवार को पुलिस शव को पोस्टमार्टम कर उनके आ़श्रितों को सौंप दिया। थाना प्रभारी छोटेलाल पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *