बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुुमार अंंजाना
गोमिया प्रखंड अंतर्गत टीटीपीएस ललपनिया स्थित लुगूबूरू घंटाबाढी धोरोमगाढ में आदिवासियों का 19वां अंतरराष्ट्रीय सरना महाधर्म सम्मेलन सोमवार से आरंभ कर दिया गया है। इस दो दिवसीय धर्म सम्मेलन का समापन कार्तिक पूर्णिमा को किया जाएगा। राजकीय महोत्सव का मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल, झारखंड द्रौपदी मुर्मू होगी। लूगूबूरू घंाटा बाड़ी महोत्सव राजकीय महोत्सव है।महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तत्परता से आयोजित कर रही है। श्रद्धालुओं के विश्राम करने के लिए कई जगहों पर टेंट का भी निर्माण किया गया है। चिकित्सकों का एक दल 24 घंटे महोत्सव स्थल पर लगाए गए है।
बोकारो उपायुक्त मुकेश कुमार ने समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के अलावे सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की है। महोत्सव के मद्देनजर बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक पी मुरूगन के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चैबंद किया गया है। ड्रोन कैमरे से पूरे महोत्सव की निगरानी की जा रही है। महोत्सव की तैयारी सहित विधि-व्यवस्था का जायजा उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी अंजन, जिला परियोजना पीबीएन सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया मोनी कुमारी आदि मुख्य रूप से लेते दिखते रहे। महोत्सव के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं का जुटान हुआ है और अंतिम दिन लाखों की संख्या में झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और असम के आदिवासी समुदाय के धर्मालंबी पहंुचेगे।