उत्तराखंड

पाटी एवं चम्पावत के लधौनधूरा मंदिर में दो दिनी मेला शुरू

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

खरहीं एवं लधौन धूरा मंदिर में लगने वाला दो दिनी मेला शुरू हो गया है। उद्घाटन पर खरहीं के बैजगांव मल्ली खरहीं शिव मंदिर तक और खरहीं अर्धरात्रि मे होकर लधौन धूरा तक भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई।

मध्यरात्रि में चलकर अगली सुबह लधौनधूरा मंदिर पहुंची शोभायात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। बैकुंठ चतुर्दशी के पर्व पर लगने वाले मेले का आगाज हुआ। खरहीं गांव से निकली शोभायात्रा सोमवार को सुबह लधौनधूरा मन्दिर पहुंची। शोभायात्रा 15 किमी की खड़ी चढ़ाई और घने जंगलों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा ने मार्ग में द्यारडॉली और मजरका में विश्राम किया। बिरगुल गांव के महराना छड़ीदारों और खरहीं गांव के दलित दीवान राम के नेतृत्व में हाथों में डंडे लेकर शोभायात्रा की सुरक्षा में चल रहे थे। यात्रा मार्ग में गोली और बिरगुल के युवाओं ने भंडारे की व्यवस्था की थी। उधर रविवार को दिन भर खरहीं एवं लधौनधूरा मंदिर में व्यापारिक गतिविधियां जारी रही। खरही मेला कमेटी अध्यक्ष सूरज बोहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और लधौनधुरा मेला कमेटी अध्यक्ष कैलाश सिंह महराना, दीवान सिंह, मुकेश महराना, शिवराज सिंह, प्रकाश शर्मा,अशोक भट्ट सदस्य क्षेत्र पंचायत खरहीं, शिवदत्त भट्ट, रमेश शर्मा, दलीप सिंह, मदन सिंह, दुर्गानाथ, शिवराज बिष्ट, पूर्णानंद शर्मा,दिनेश चम्याल,दीपक महराना,रमेश भट्ट, प्रेमबल्लभ भट्ट, दीपक गिरी गोस्वामी, देवीदत्त,प्रकाश बोहरा,दिवान सिंह,दीपक शर्मा, खुशाल सिंह, सोबन सिंह,शिवराज सिंह, कमल सिंह,बन्टी महराना,रमेश शर्मा,दलीप सिंह आदि युवाओं बुजुर्गों ने आयोजन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *