झारखण्ड

पत्नी से मांग रहा था पैसे, नहीं दिए तो कर ली खुदकुशी, जानिये क्या है पूरा मामला?

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो
झारखंड के बोकारो जिले में ‌एक व्यक्ति ने पत्नी से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। उसने पत्नी से कुछ पैसे मांगे थे लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला चास थाना क्षेत्र के तेलीडीह स्थित नवादा कॉलोनी इलाके का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि मृतक छोटेलाल मोदी नशे का आदी था। उसने नशे के लिए अपनी पत्नी से रुपये मांगे जब पत्नी ने पैसे नहीं दिये तो वह नाराज होकर कमरे में चला गया. इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो पत्नी ने कमरे के अंदर झांककर देखा। अंदर उसके पति ने रस्सी से पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने शोर माना शुरू कर दिया और घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय मुहल्ले वालों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *