झारखण्ड

प्रभावित रैयत-किसानों ने ऐश पौंड पर हमला बोला, टूटे पौंड का मरम्मत कार्य व छाई ट्रांस्पोर्टिंग कराई बंद

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो थर्मल स्थित नुरीनगर में डीवीसी के ऐश पौंड के टूटने से प्रभावित गोबिंदपुर के रैयत व किसान रविवार को शाम अचानक उग्र हो गए। और सैकडों की संख्या में पहुंचकर डीवीसी के ऐश पौंड पर हमला बोल दिया। उग्र रैयत व किसानों को देखकर ऐश पौंड़ का मरम्मत व छाई ट्रांस्पोर्टिंग कार्य लगे मजदूर वहां से भाग गए। प्रभावित रैयत व किसानों का कहना है कि टूटे ऐश पौंड हुई हम किसानों की क्षति का मुआवजा पहले मिले। इसके बाद बर्बाद हुए खेतों को ठीक किया जाए। खेत में भरी छाई को डीवीसी प्रबंधन साफ करने के बजाय पौंड का मरम्मत कर रहा है। रैयतों का कहना है कि लगभग सौ से भी अधिक एकड़ खेत में धान का फसल रोपा गया था। डीवीसी प्रबंधन और बीकेबी कंपनी के लापरवाही के कारण 12 सितंबर की रात ऐश पौंड टूट गयी और हमलोगों के खेत में छाई पानी भर गया। जिससे वह उपजाऊ खेत मरूस्थल बन गया है।

किसान जलेश्वर महतो, चंदू महतो , महेश महतो, शशि महतो, प्रकाश महतो व मनोज महतो ने कहना है कि डीवीसी प्रबंधन हमेशा स्थानीय रैयत व विस्थापितों को ठगने का काम किया है। पहले जमीन लेकर तीन प्लांट बनाया। यहां के रैयत विस्थापित हुए, मगर रोजगार नही मिला। जो कुछ जमीन बचा था, उसमें खेती कर जीवन यापन करते थे। लेकिन बुधवार की रात आयी डीवीसी प्रबंधन व बीकेबी कंपनी की तबाही से सब कुछ तहस नहस कर दिया। पीने के लिए तीन कुआं था। नहाने के लिए चैक डैम था। सब बेकार हो गया है। महिलाएं अभी चुआं मारकर पानी ले जा रही है, जो खतरे से खाली नही है। इस आंदोलन के माध्यम से पूर्व प्रबंधन को एक पत्र भी दिया गया था। लेकिन प्रबंधन रैयत किसानों की बात को अनसुनी कर दी। पांच दिन गुजर गए, प्रबंधन की तरफ से कोई पहल नही हुआ। थाना में डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया है, यहां भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही किया। बाध्य होकर आज टूटे ऐश पौंड़ का मरम्मत और छाई ट्रांस्पोर्टिंग का काम बंद करा दिया गया। रैयतों व किसानों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों को पूरी तरह से धरातल पर उतारा नही जाऐगा। तब तक ऐश पौंड़ का मरम्मत और छाई ट्रांस्पोर्टिंग का काम बंद रहेगा। इसके लिए रैयतों व किसानों को क्यों नहीं किसी का बलि देना होगा। रैयतों व किसानों के इस आंदोलन का अगुवाई आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, बेरमो प्रखंड सचिव सुरेश कुमार महतो व उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो, भाजयुमो के महामंत्री महादेव महतो, फुसरो नगर उपाध्यक्ष रंजीत गंझू, कर रहें है। इस आंदोलन में रैयत-किसान चंदू महतो, महेश महतो, शशि महतो, जितेंद्र जाधव, प्रकाश महतो, मनोज महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण विस्थापित मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *