झारखण्ड

स्वच्छता महोत्सव के तहत जल सहियाओं ने निकाली प्रभातफेरी, चलाया सफाई अभियान, पौधे भी लगाए 

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंंजाना
बेरमो प्रखंड अंतगर्त गोबिंदपुर एफ पंचायत सचिवालय में जल सहियाओं ने आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया। स्वच्छता महोत्सव में बेरमो प्रखंड के 19 पंचायतों के जल सहिया शामिल हुई। जल सहिया प्रखंडध्यक्ष तुषा देवी ने कहा कि स्वच्छता एक ऐसा विषय है, जिसके लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। आजादी के बाद से ही हमारा देश इस समस्या से जूझ रहा है। स्वच्छता तन की ही नहीं बल्कि मन की भी जरूरी है। वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाना हमारा उत्तरदायित्व ही नही है, बल्कि मानव जाति के अस्तित्व के लिए भी जरूरी है। कहा कि यदि हम आज स्वच्छता को लेकर जागरूक नहीं होंगे तो हमें इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे। दूसरों के साथ हमें स्वयं भी अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। इसके अलावें जल सहियाओं ने घुम घुमकर सभी दुकानदारों व ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाली दुष्प्रभाव के बारें में जाखरूक किया गया। पंचायत सचिवालय परिसर व सड़क किनारें फलदार पौधें लगायी। सिक्स यूनिट कॉलोनी स्थित पंच मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। ओर प्रभातफेरी निकाली गयी। जिसमें कहा गया कि वाटर इज सेव। इस स्वच्छता महोत्सव में जारंगडीह, कथारा, बोडिया, आरमो, गोबिंदपुर, संडेबाजार सहित प्रखंड के 19 पंचायत के जल सहिया में किरन देवी, शिमला देवी, मंजू देवी, रीना देवी, सीता देवी, अर्चना बोस, अंजनी देवी, बीनु देवी, संगीता देवी, कौशिल्या देवी, मेरी मारथा, लीना अन्थाई आदि मुख्य रूप से शामिल थी।
जल सहियाएं अपने वेतन से बना रही हैं शौचालय
जारंगडीह स्थित कोनार नदी तट पर बनासो मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू जल सहियाओं ने दो शौचालयों का निर्माण करवा रही है। अध्यक्ष तुषा देवी ने बताया कि हमलोगों ने एक अनौखी सोच के तहत बनासो मंदिर के समक्ष दौ शौचालयों का निर्माण करा रहें है। सभी जल सहिया का सहयोग से बनाया जा रहा है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *