झारखण्ड

आग की चपेट में आने से झुलसी युवती

रामचंद्र कुमार अंजाना, बेरमो
बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो बस्ती निवासी स्व अखिलेश रजवार की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी उर्फ बेली सोमवार को आग की चपेट में आने से झूलस गयी।घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार हेतु केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना में आरती के शरीर का लगभग 30 से 35 फीसदी हिस्सा जल गया है। जिसमें उनका पैर व पेट आदि का हिस्सा जल गया है। पीड़िता ने बताया कि ठंड को लेकर घर में आग सेक रहीं थी। इसी दौरान दुपट्टा में आग की लौ पकड़ लिया. जिससे शरीर जल गया।जिसके बाद परिजनों के सहयोग से आग को बुझाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद पीड़िता का रो-रो कर बुरा हाल है. फिल्हाल पीड़िता का उपचार अस्पताल का बर्न वार्ड में किया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर बेरमो पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *