झारखण्ड

बोकारो थर्मल पुलिस ने जब्त किए 1.6 लाख रुपये

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
चुनाव आयुक्त के निर्देश पर बोकारो थर्मल-नरकी मुख्य पथ स्थित गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी चैक पोस्ट के पास में वाहन जांच के दौरान बोकारो थर्मल पुलिस नेएक पिकअप वेन नम्बर जेएच10 बीएल-1146 में रखे एक लाख 60 हजार रुपया जप्त किया है। पिकअप वेन पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के पंेक गांव निवासी रियाज अंसारी की है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पिकअप वेन पेंक से कंजकिरो होते हुए बोकारो थर्मल की ओर आ रही थी। जिसे गोविंदपुर चेक पोस्ट समीप मुख्य सड़क में रोक कर जांच की गयी। जांच के क्रम में वाहन से 1.60 लाख रुपया बरामद किया गया। वाहन मालिक के द्वारा रुपया का कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण बरामद रुपया को जप्त कर लिया गया है। ताकि चुनाव के दौरान रुपयों का गलत इस्तेमाल न हो सके। वाहन मालिक रियाज अंसारी का कहना था कि रुपया लेकर वह रांची धान पिसाई मशीन खरीदने जा रहा था। गोबिंदपुर चैक पोस्ट के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने कहा कि वाहन मालिक से बरामद रूपए की कागज की मांग करने पर कोई भी प्रमाण नहीं दिया। जिसके कारण वह रूपया जब्त कर लिया। जब्त रूपया ट्रेजरी में जमा करवा दिया जाऐगा। इस अभियान में प्रशिक्षु एसआई मिथुन मण्डल, सुधांशू श्रीवास्तव, एएसआई शुकूल कुमार सहित एसएसटी की टीम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *