झारखण्ड

बेरमो : क्रशर से 6 मजदूरों का अपहरण, अपराधियों ने मुंशी को पीटा

गोमिया/बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन 
बेरमो अनुमंडल के आईइएल थाना क्षेत्र के चितु ग्राम स्थित क्रशर में बीती रात अपराधियों ने तांड़व मचाया है। 5 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने क्रशर से 6 मजदूरों को अपने साथ ले गये। साथ ही अपराधियों ने क्रशर के मुंशी के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद मुंशी को अपराधियों ने यह कहकर छोड़ दिया कि वो मालिक से पैसा लेकर आये। जिसके बाद मुंशी ने घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दे दी। अपराधी सभी मजदूरों को अपने साथ जंगल की तरफ लेकर गये थे। सुबह होती ही अपराधियों ने मजदूरों को छोड़ दिया। और कहा कि जल्द से जल्द मालिक को पैसा लेकर उन्हे पहुंचाये। यह घटना बोकारो और हजारीबाग जिले के बॉर्डर पर हुई है। जिन 6 कर्मियों को अपराधी साथ ले गए थे, उनमें दो महिलाएं भी शामिल है। इसके अलावा 3 कर्मी और एक सुरक्षा गार्ड था। इस घटना के बाद क्रेशर के मालिक रतन यादव ऊर्फ बहरा ने आईइएल थाना को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।

एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि इस घटना को लेकर एक टीम घटित की गई है जो मामले की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि बीती रात क्रेशर चल रहा था। इसी दौरान हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और एक एक कर सभी मज़दूरों की पिटाई करने लगे। पिटाई के बाद 6 मज़दूरों को अपने साथ जंगल ले गये। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अपराधियों के चंगुल से छूट कर आये मुमताज अंसारी ने बताया कि सभी अपराधी पिटाई करते हुए पैसे की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *