झारखण्ड

मैं ख़ुशनसीब हूं मुझे पत्रकारों द्वारा सम्मान मिला : अभिमन्यु

Share now

बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन
डीवीसी के निदेशक भवन में बोकारो थर्मल पत्रकार संघ के तत्वाधान में स्थानीय प्रोजेक्ट हेड अभिमन्यु प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उनके अधिवर्षिता पर पत्रकारों द्वारा पूष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर ससम्मान विदाई दी गयी। सेवानिवृत एचओपी अभिमन्यु प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं ख़ुश नसीब हूॅ कि मुझें पत्रकारों द्वारा सम्मान मिला। देश के चौथे स्तंभ के आप सभी पत्रकारों से उम्मीद है कि हमेशा निर्भीक व निष्पक्षता के साथ आपलोग आगे बढ़े। कोरोना संक्रमण जैसी महामारी के बीच जरूरत से ज्यादा मेहनत कर लोगों को पालन कराने में अपनी तत्परता दिखायी है। पत्रकारों से मिले सम्मान से भावुक एचओपी अभिमन्यु ने कहा कि सेवानिवृत्त होने पर खुशी हो रही थी, लेकिन बोकारो थर्मल के पत्रकारों से बिछड़ने का गम हमेशा रहेगा। डिप्टी चीफ इंजीनियर के रूप में पदभार ग्रहण के बाद बेहतर औद्योगिक संबंध कायम करने में अनेक चुनौतियां थी। लेकिन यहा के हर क्षेत्र के अपेक्षित सहयोग से श्रम शांति स्थापित हुई।
अपेक्षित सहयोग के कारण प्रतिष्ठान का सुचारू रूप से संचालन होता रहा। बोकारो के पत्रकार प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि 34 साल डीवीसी के सर्विस रिकार्ड में बेदाग सेवानिवृत होना, जीवन की एक बहुत बड़ी उपलब्धि मुझे हासिल हुआ है। इस मौके पर मुख्य रूप से परियोजना के डीजीएम अरूण कुमार, हिंदी अधिकारी मो. इस्माईल मियां, संघ के अध्यक्ष अनुप कुमार अकेला, रामचन्द्र कुमार अंजाना, अर्चना कुमारी, सुषमा कुमारी, सूरज कुमार, राजेश चौधरी, राजेश कुमार उपस्थित थे।

माता-पिता व पत्नी को बताया प्रेरणास्रोत
बोकारो थर्मल प्लांट से 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान अभिमन्यु प्रसाद सिंह ने वर्ष 7 अगस्त 1987 को डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में स्नातक प्रशिक्षु अभियंता के पद पर पहली ज्वाईनिंग किए थे तथा बोकारो थर्मल में लगभग 20 वर्ष रहने के बाद वर्ष 1 फरवरी 2013 में उनका तबादला टीएससी के पद पर ट्रांसमिशन टावर मैथन कर दिया गया था। जहां लगभग 5 वर्षों तक कार्य करने के बाद वर्ष 1जनवरी 2018 में उन्हें डीवीसी मैथन प्लांट में उप महाप्रबंधक बनाया गया। लगभग डेढ़ वर्षो तक मैथन में उप महाप्रबंधक का पद संभालने के बाद वर्ष 2019 को श्री एपी सिंह को वापस बोकारो थर्मल प्लांट भेज दिया गया, जहां उन्हें बोकारो थर्मल प्लांट का उप मुख्य अभियंता बनाने के साथ साथ उप महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। तथा 1 अगस्त 2020 में प्लांट के मुख्य अभियंता बनाया गया जबकि अप्रैल 2021 को उन्हें मुख्य अभियंता के अलावे परियोजना प्रधान का दायित्व भी सांप दिया गया। श्री एपी सिंह ने कहा कि बोकारो थर्मल में मुख्य अभियंता के पद पर उनके एक वर्षो के कार्यकाल एवं परियोजना प्रधान के पद पर लगभग पांच महीनों के कार्यकाल के दौरान डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट से विधुत का उत्पादन काफी अच्छी रही है। विधुत उत्पादन के क्षेत्र में बोकारो थर्मल मार्च 2021 माह में भारत के दस पावर प्लांटों में पहला स्थान पर रहा, जबकि जुलाई में तीसरे स्थान पर रहा। उनके सफलता के पीछे उनके माता पिता व परिजनों के आशीर्वाद के अलावे उनकी पत्नी पूनम कुमारी का सबसे बड़ा योगदान था। जिन्होंने मुझे हिम्मत व सहयोग दिया। उनकी एक पुत्री पूजा कुमारी एवं एक पुत्र आलोक कुमार है। पुत्र आलोक पीजीएमटी कोलकाता में पढ़ाई करने के बाद उसका नियुक्ति अमेरिका के एक कंपनी में हुआ है। एपी सिंह ने डीवीसी प्रतिष्ठान में लगभग 34 वर्षो तक नौकरी किए जिसमें 22 वर्षो तक बोकारो थर्मल प्लांट में योगदान दिए। इस संबंध में सेवानिवृत्त हुए मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान एपी सिंह ने कहा कि प्लांट के सभी कामगारों, अभियंता, ठेकेदार, सप्लाई एवं ठीका मजदूरों का सराहनीय योगदान मेरे कार्यकाल में रहा।
फोटो-

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *