झारखण्ड

विधानसभा में एनडीए की जमानत नहीं बचेगी : टाइगर

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के मुंगोरंगामाटी व पोखरिया पंचायत में शनिवार को डुमरी विधायक टाइगर जगरनाथ महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओ व गामीणों के साथ जन-जागरण चलाया गया।

मौके पर मूंगों रंगामटी पंचायत सचिवालय में संबोधित करते हुए विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि
अगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और आजसु की सरकार को उखाड़ फैकना है ।भाजपा सरकार ने पांच वर्षों से राज्य को नरक में ठेल दिया है । कहा कि गैस सिलेंडर तो दे दिया लेकिन गैस भरने के लिए गांव के ग्रामीण के पास पैसा नहीं है भाजपा सरकार से ग्रामीण जनता महंगाई से त्रस्त हैं भाजपा सरकार पुंजीपतियों की सरकार है ओर वही आजसु पार्टी सत्ता के लालच में बीजेपी सरकार के साथ है न तो झारखंड की जनता का ख्याल है सिर्फ भाजपा की विकास कागज कलम पर है जमीन में कोई बिकास कार्य नहीं किया है इसलिए अगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना है ओर झामुमो की सरकार बनाना है। जिसमे मौके पर झामुमो किसान मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष लोकेश्वर महतो, उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, नावाडीह झामुमो सचिव सोनाराम हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, प्यारेलाल महतो,टेकलाल महतो निलकंठ महतो, सुन्दर महतो, आदि महिला पुरूष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *