पंजाब

पंजाब इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share now

चंडीगढ़, एजेंसी
पंजाब के मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम निशान सिंह है। वह तरनतारन जिले के भिखीविंड थानांतर्गत पड़ते गांव कुल्ला का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस इस मामले को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक लगभग तीन दर्जन से भी अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि निशान सिंह एक कुख्यात अपराधी है। वह जेल की सजा भी काट चुका है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि उसे फरीदकोट की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। उसने इस वारदात को क्यों और किसके इशारे पर अंजाम दिया, पुलिस को इस संबंध में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *