झारखण्ड

डीवीसीः रांची और धनबाद से जांच करने पहुंची प्रदूषण नियंत्रण की टीम

Share now

ऐश पौंड़ में मानकों का हुआ उल्लंघन, होगी कार्रवाई
बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार 
नूरीनगर स्थित डीवीसी के एक नंबर ऐश पौंड के टूटने तथा हजारों टन छाई कोनार एवं दामोदर नदी में बह कर जाने के मामले की जांच के लिए राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद एवं रांची से पांच सदस्यों की टीम बोकारो थर्मल पहंुची। टीम ने नूरीनगर स्थित पौंड पर जाकर मामले की जांच की तथा डीवीसी सिविल के अधिकारियों से पौंड़ टूटने के मामले को लेकर पूछताछ करते हुए वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी किया। प्रदूषण अभियंता डीपी सिंह ने कहा कि ऐश पौंड़ की जो वर्तमान स्थिति है उसमें पर्यावरण के मानकों का उल्लंघन हुआ है। वर्तमान में प्रदूषण नियंत्रण के मानक पहले से कहीं ज्यादा कठोर हैं। स्पष्ट दिख रहा है कि पौंड़ के टूटने के बाद पौंड़ से निकलनेवाले छाई युक्त पानी से कोनार एवं दामोदर नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। मामले में बोर्ड के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की शाम को बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव को कार्रवाई के लिए सौंप दी जायेगी। डीवीसी द्वारा नूरीनगर में 65 एकड़ वन भूमि पर वर्ष 2008 में 10 लाख क्यूबिक मीटर की क्षमता वाले दो ऐश पौंड का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। 50 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले पौंड का निर्माण लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2012 में पूरा हुआ था। प्रदूषण बोर्ड की टीम में प्रदूषण अभियंता डीपी सिंह, धनबाद के क्षेत्रीय अभियंता आरएन चैधरी, आशुतोष और आनंद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *