झारखण्ड

श्रम मंत्री के एस्कॉर्ट के दौरान पीसीआर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसआई और ड्राइवर की मौत, नहीं रुके मंत्री

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो जिले के जरीडीह थाना का पीसीआर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पीसीआर वाहन राज्य के श्रम मंत्री राज पालिवार का एस्कॉर्ट कर रहा था। हादसे में एसआई उमेश कुमार सिंह की मौत हो गयी है। साथ ही पीसीआर वाहन के ड्राइवर उपेंद्र कुमार ने भी मौके पर दम तोड़ दिया.


वहीं इस हादसे में तीन जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बोकारो के जैनामोड़ फोरलेन पर हुई है। हादसे के बाद एसपी बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों का हाल लिया. दुर्घटना के बाद मंत्री का काफिला रुका नहीं। घायल जवानों को छोड़ करके मंत्री का काफिला आगे बढ़ गया। दरअसल यह घटना सूबे के श्रम मंत्री राज पलिवार के एस्कॉर्ट के दौरान हुई। तेजी से आ रही पीसीआर डिवाइडर से टकरायी और यह हादसा हुआ। मौके पर एसआई और ड्राइवर की मौत के बाद भी मंत्री राज पालिवार वहां रुकने के बजाय तुरंत वहां से रवाना हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *