झारखण्ड

पानी खींचने के दौरान कुएं में गिरीं तीन महिलाएं, एक की मौत, दो घायल

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंंजाना
नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत लहिया गांव में गुरुवार अहले सुबह 5 बजे कुंए से पानी उठाने गई तीन महिलाएं कुंए में गिर गयी। जिसमें एक महिला तौसीफ अंसारी की पत्नी 26वर्ष शाहनाज खातून की ईलाज के दौरान रांची रिम्स में रात लगभग 10 बजे मौत हो गयी। हसमत अंसारी की पत्नी जैबुन निशा व पुत्री केशर बानो गंभीर रूप से घायल हो गयी है। जिसका ईलाज मीना जेनरल अस्पताल डुमरी में किया जा रहा है। इस संबंध में बताया जाता है कि लहिया गांव में पेयजल की घोर किल्लत है।

इस कारण महिलाएं सुबह उठ कर अपने कुंए में पानी भरने के लिए गई थी कि कुंए में बनी लकड़ी का पाट टूट जाने के कारण तीनों महिला लकड़ी के साथ -साथ कुंए में गिर गयी। कुंए में पानी कम रहने के कारण कक्षा 9 की छात्रा केसर बानो की बायां पैर व जैबुन निशा की दायां हाथ टूट गयी । शाहनाज खातून की माथे में गंभीर चोट आई थी। सूचना मिलने पर घायल सभी को परिजनों व ग्रामीणों ने कंए से बाहर निकाला और बानन-फानन में मीना जेनरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया गया है। शाहनाज खातून को स्थिति नाजुक देख कर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार कर रांची रेफर कर दिया था जहां दलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या रहने के कारण उक्त हादसा हुआ। यदि पानी की किल्लत गांव मे नही रहती तो महिलाऐं सुबह उठकर भाग दौड़ नही करती। ग्रामीणाें ने जिला प्रशासन से पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *