झारखण्ड

कंजकिरो में मनाया गया 69वां वन महोत्सव, स्कूली छात्राओं ने पेश किये सांस्कृतिक कार्यक्रम 

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
झारखंड सरकार के निर्देश पर शनिवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बोकारो के द्वारा नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित कंजकिरो स्थित कर्पूरी उच्च विद्यालय परिसर में 69वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया।

महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन व समाजसेवी सह वन समिति के संयोजक खिरोधर महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इसके बाद अतिथियों ने पीपल व बेल पेड़ की पूजा-अर्चना कर पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया। स्कूली छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर इस महोत्सव को चार चांद लगा दिया।

डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुमूल्य हैं।

आने वाले पीढ़ी के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक उत्सव पर एक एक वृक्ष लगा यादगार बनाने सहित उसकी रक्षा करने का काम करें।

इससे वातावरण संतुलन बनने सहित वायु शुद्ध रहेगा। उद्योग के नाम पर पेड़ काटने वाले पर वन विभाग हर हाल में कार्रवाई करें। पर्यावरण व जलवायु सुरक्षा के लिए अधिक-से- अधिक पौधा लगाने की जरूरत है। पौधरोपण से पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ लोगों को फल व छाया भी मिलता है। जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा निरंतर हो रहे वृक्ष कटाई से वातावरण असंतुलित होता जा रहा हैं। जो भविष्य के लिए घातक सिö होगा हैं। जंगल से वातावरण संतुलित रहता है। इस मौके पर बेरमो वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी डीके श्रीवास्तव, पंसस ललिता देवी, पूर्व मुखिया डेगलाल महतो, कुलदीप महतो, जगरनाथ महतो, प्राचार्या जया लक्ष्मी, प्यारेलाल महतो, योधा महतो, किशोर महतो, देवनारायण महतो, सत्येन्द्र पांडेय, खिरोधर महतो, डेगलाल महतो, प्रकाश रंजन, कुलदीप प्रजापति, वासुदेव महतो, सुबोध शर्मा, मनोज कुमाार, योद्वी महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण व स्कूली बच्चे उपस्थित थे। स्कूली बच्चों ने अतिथिओं को चंदन को पेड़ देकर सम्मानित किया। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन ने दिया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *