पंजाब

पुण्यतिथि पर चौधरी जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़े हजारों लोग

शिव जैमिनी, जालंधर
दोआबा में दलितों के उत्थान के लिए अतुलनीय योगदान देने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चौधरी जगजीत सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा|


इस मौके पर गुरु रविदास भवन जालंधर में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया| इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब का भोग डाला गया और जाने-माने रागी जत्थों ने शबद गायन किया|

वही बड़ी संख्या में शहर और आसपास के इलाकों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए| इस मौके पर सभी ने स्व. चौधरी जगजीत सिंह के कार्यों और को याद किया|

इस मौके पर सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक सुरेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री अमरजीत समरा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू, करतारपुर से ओहरी, प्रिंसिपल शैली, लीना देव, रैना मलन, कपिल देव, आयकर अधिकारी भारत भूषण, सोहनलाल, प्रवीण सिन्हा, वरिंदर शर्मा, बाबा चीमा और बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *