पंजाब

जालंधर के कांग्रेसी सांसद संतोख चौधरी ने किया जनता के साथ धोखा : सन्नी शर्मा

जालंधर : जालंधर के कांग्रेसी सांसद संतोष चौधरी ने किया जालंधर की जनता के साथ धोखा यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सनी शर्मा ने कही.
उन्होंने कहा कि आज दिनांक 19 मार्च को राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल द्वारा किए गए एक स्ट्रिंग ऑपरेशन में संतोष चौधरी जो कि जालंधर लोकसभा से सांसद हैं ने कहा कि आप हमें पैसा दो और सरकार आने पर हम आपके पैसे कि इनवेस्टमेंट का पूरा मूल चुकाएंगे जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है भारत की राजनीति इन भ्रष्ट नेताओं के कारण देश की साख पर बट्टा लगता है उन्होंने कहा के ऐसे लोगों का राजनीति में होना देश की जनता के साथ धोखा है.

https://youtu.be/iNT7QgAPgXQ

उन्होंने कहा कि इन लोगों को चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि देश की जनता अपना प्रतिनिधि एक इमानदार व्यक्ति को देना पसंद करती हैं जो समाज का भला कर सके और अगर संतोष चौधरी जैसे लोग राजनीति में होंगे तो वह अपने निजी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं उन्होंने कहा कि उन्हें फिर से चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि चुनाव अयोग इस पर संज्ञान ले और ऐसे नेताओं को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध होना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *