पंजाब

भाखड़ा नहर में गिरा ट्रक

रुपनगर : जिले के गनौली में आज सुबह भाखड़ा नहर में एक ट्रक गिर गया। ट्रक चालक और उसमें सवार लोग ट्रक के नीचे ही दब गए हैं। काफी देर तक किसी को भी हादसे का पता नहीं चला इसलिए रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका था।
जानकारी के मुताबिक दर्बुजी गांव के जसपाल सिंह का ट्रक लेकर ट्रक चालक धनौली में भाखड़ा नहर के पास से गुजर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण ट्रक नहर में जा गिरा और उसमें सवार चालक व अन्य लोग ट्रक में ही फंस गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *