पंजाब

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने की जिला मंडल और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा,पढ़ें किसको क्या मिली जिम्मेदारी?

जालंधर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की एक बैठक का आयोजन प्रीत नगर लड़ोवाली वाली रोड में किया गया। जिसकी अध्यक्षता अशोक गांधी जी ने की। इस अवसर पर प्रदेश प्रधान किशन लाल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच का विस्तार करते हुए मंच में नई नियुक्तियां की गई। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मपाल जी को पंजाब का उपाध्यक्ष और जिला जालंधर युवा संगठन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंकज कालिया जी को जिला प्रधान मंडल नंबर 5 के प्रधान राजेंद्र गुसाईं महामंत्री गुरदेव सिंह, महामंत्री राजेश भारद्वाज, मंडल 3 के प्रधान जसपाल सिंह महामंत्री नवप्रीत सिंह मंडल 2 के प्रधान पवन लूथरा प्रवासी सेल जिला जालंधर के अध्यक्ष रमेश कुमार वार्ड नंबर 7 के प्रधान हरविंदर कुमार महिला मोर्चा वार्ड नंबर 7 की प्रधान काजल जी को नियुक्त किया गया।इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से 31 जुलाई को भारत माता के महान सपूत शहीद ए आजम उधम सिंह जी के शहीदी दहाड़े को समर्पित सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में के हर वार्ड में 31 जुलाई को पौधा रोपण कर भारत माता के महान सपूत उधम सिंह जी के नाम लगाने का हर वार्ड में लगाने का निर्णय किया गया और 5 अगस्त को श्री राम मन्दिर बुमी पूजन के शुभ अवसर पर एक पोधा श्री राम जी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र मे लगाने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर किशन लाल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच राष्ट्रहित में कार्य करेगा व पंजाब में नशा मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जन आंदोलन करेगा और कहां की पंजाब में पंडित दीनदयाल उपाध्याय समृति मंच का विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर अशोक गांधी जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हर युवा को राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटना होगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय पाराशर ने कहा कि हमें क्रांतिकारी वीरों के शहीदी दीहाड़े और जन्म दीहाड़े बनाते रहना चाहिए।ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना उत्पन्न होती है।इस अवसर पर बोबिन शर्मा,गुरदेव सिंह देबी, चंदन भनोट,पंकज कालिया जी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *