यूपी

नगीना के भाजपा सांसद ने मोदी को लिखा खुला खत, बयां किया दर्द

नगीना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंतर्गत पढ़ते नगीना के भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखकर मोदी सरकार के दलित विरोधी होने की ओर इशारा कर दिया है।

भाजपा सांसद यशवंत सिंह ने पत्र में लिखा है। आरक्षण के कारण ही मैं सांसद बन सका हूं लेकिन दलित होने के कारण मेरी क्षमताओं का कोई भी उपयोग नहीं किया गया। सरकार को सत्ता में आए 4 साल हो गए हैं लेकिन इन 4 वर्षों में सरकार ने देशभर के 30 करोड़ दलितों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने लिखा है कि मैंने पहले भी सरकार से कई बार लिए मांग की थी कि नौकरी में प्रमोशन के लिए आरक्षण लागू किया जाए लेकिन सरकार ने इस बात पर अमल नहीं किया। अब मैं अनुरोध करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध आरक्षण को लागू करने की दिशा में कारगर पहल की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *