यूपी

बिजली विभाग के अधिकारी की कार ने बाइक सवार मीडिया कर्मी को रौंदा

अलीगढ़।  सुरक्षा विहार कालोनी निवासी मीडियाकर्मी आलोक गौड़ पुत्र स्व. अवधेश गौड़ और उनके साथी अनिल शर्मा पुत्र भगवान सहाय शर्मा सोमवार सुबह कासगंज की ओर जारहे थे. तभी थाना अकराबाद क्षेत्र के कासगंज रोड पर सामने से आ रही बिजली विभाग के अधिकारी की कार ने उन्हें रौंद दिया जहां उनकी पूरी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मीडिया कर्मी आलोक गौड़ व उनके साथी गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अकराबाद के सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने थोड़ा उपचार कर अलीगढ़ के जिला मलखान सिंह अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। पुलिस कार्यवाही में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *