जम्मू-कश्मीर देश यूपी

भाजपा विधायक पर हमला और जिला अध्यक्ष की हत्या

Share now

लखनऊ/श्रीनगर
उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक पर हमला हुआ है तो वहीं कश्मीर में पार्टी के जिला अध्यक्ष को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है.
लखनऊ के पीजीआई इलाके में तेलीबाग कुम्हार मंडी में रविवार रात को तिंदवारी विधानसभा सीट से विधायक ब्रजेश प्रजापति और उनके साले पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की. बताया जाता है कि हमलावरों ने पहले विधायक के साले को निशाना बनाया. उसी वक्त विधायक भी अपनी ससुराल जा रहे थे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया. उनकी गाड़ी तोड़ दी और गनर की वर्दी भी फाड़ डाली. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष अब्दुल हमाद नाजर को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया. नाजर को बडगाम जिले के ओमपोरा स्थित उनके घर में घुसकर आतंकियों ने गोली मारी थी और फरार हो गए थे. नाजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *