मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

अस्पताल में भर्ती थी कोरोना संक्रमित, वार्ड ने कुंडी लगाकर किया रेप का प्रयास, पढ़ें क्या है पूरा मामला

एजेंसी, ग्वालियर
कोरोना संक्रमित युवती के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एएसपी हितिका वसल ने मामले की रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है.
जानकारी के मुताबिक एक होटल को कोविड अस्पताल में तब्दील किया गया है. इसमें एक संक्रमित युवती को भी भर्ती किया गया था. अचानक से उसका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया और उसे ऑक्सीजन लगाई गई. इसके बाद रात में वार्ड ब्वाय विवेक लोधी उसके कमरे में गया और युवती से बोला कि कैसा लग रहा है. इस पर पीड़िता ने कहा कि कुछ अच्छा नहीं लग रहा है. इस पर आरोपी ने पीड़िता के सीने पर हाथ रख दिया और सहलाते हुए फिर पूछा कि कैसा लग रहा है. पहले तो पीड़िता इसे इलाज का एक हिस्सा समझकर कुछ नहीं बोली लेकिन जब आरोपी ने दरवाजे की कुंडी लगा दी और पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करने लगा तो पीड़िता ने शोर मचा दिया. इस पर आरोपी मौके से फरार हो गया. बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *