देश मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

सतेंद्र सिंह बने बुरहानपुर के नए डीएम, संभाला पदभार

Share now

नीरज सिसौदिया, बुरहानपुर
मध्य प्रदेश के तेज तर्रार अफसर सतेंद्र सिंह बुरहानपुर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं| शुक्रवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया| इससे पहले वह ग्वालियर, करेरा, मुरैना, सिंगरौली, सीधी और भोपाल समेत विभिन्न जिलों में SDM, सीडीओ समेत विभिन्न वरिष्ठ पदों पर तैनात रहे चुके हैं|
सतेंद्र सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव कुटिया गुनीर के रहने वाले हैं| बचपन से ही मेधावी छात्र रहे सतेंद्र सिंह के गांव में उस समय बिजली नहीं थी जब वह पढ़ाई किया करते थे| वह दिन में खेतों पर काम करते थे और रात में लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करते थे| वह जिला टॉपर होने के साथ ही विश्व विद्यालय टॉपर्स की सूची में भी शामिल रहे. 12वीं तक उन्होंने फतेहपुर के ही सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज से पढ़ाई की| इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय गए| यहां एमए करने के बाद सिर्फ 24 साल की उम्र में उन्होंने मध्य प्रदेश पीसीएस की परीक्षा पास की| हाल ही में उन्हें प्रमोट करके IAS बनाया गया| बताैैर DM बुरहानपुर में सतेंद्र सिंह की पहली पोस्टिंग है| उन्होंने सरकार से कई मेडल हासिल किए हैं|
सतेंद्र सिंह ने बताया कि बुरहानपुर का चहुमुखी विकास कि उनकी प्राथमिकता होगी| सरकारी योजनाओं का लाभ जिले की जनता को मिले इस दिशा में पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जाएंगे| ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा| उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं जिसे कोई भी शिकायत हो वह सीधे आकर मुझसे मिल सकता है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *