देश

कर्नाटक में कल होगी बीजेपी की अग्नि परीक्षा, कांग्रेस विधायकों के साथ डटे सिद्धारमैया

Share now

बेंगलुरु| कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की अग्निपरीक्षा शनिवार को सुबह होगी| शनिवार को भाजपा को बहुमत साबित करना है| फिलहाल भाजपा के पास 104 सीटें हैं| वही लगभग 10 गैर भाजपाई विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं| इसके लिए बोपैया को प्रोटेम स्पीकर भी नियुक्त कर दिया गया है|
वहीं, कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सिद्धारमैया वहां पहुंच चुके हैं| वह कांग्रेस विधायकों के साथ होटल ताज कृष्णा में मुलाकात कर रहे हैं| इससे पहले येदुरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत है और वह इसे साबित कर देंगे| कर्नाटक की सियासी घटनाक्रम पर पूरे देश की नजर है| वहीं राज्यपाल ने सुबह 11:00 बजे विशेष सत्र बुलाया है| बोपैया को प्रोटेम स्पीकर बनाने के खिलाफ कुछ कांग्रेस नेता सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं| कर्नाटक की सियासत के लिए कल का दिन ऐतिहासिक होगा|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *