हरियाणा

फायर ब्रिगेड अधिकारियों पर हो मामला दर्ज वरना अंजाम भुगतेगा प्रशासन

सोहना, संजय राघव
वीरवार को सोहना में भीषण अग्निकांड फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर सैकड़ों लोग सोहना ए सीपी से मिले lलोगों ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने कि एक शिकायत दीl वही गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि अगर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ तो शहर के लोग रोड जाम करके विरोध प्रदर्शन करेंगे l वहीं ए सी पी ने शहर के लोगों को आश्वासन दिया है.
वीरवार को सोहना के पुराने अलवर रोड के पास लगी भीषण आग में एक महिला व एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थीl इस भीषण अग्नि कांड को लेकर शहर के लोगों ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं lशहर के लोगों ने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर तैनात कर्मचारियों ने सही समय पर काम नहीं किया व खराब गाड़ी को मौके पर पहुंचा दियाl जिससे आग बेकाबू हो गई वह महिला व युवक की आग में जलने से मौत हो गई lइसी बात को लेकर शहर के लोगों में काफी गुस्सा है इसी को लेकर शहर के लोग आज एसीपी कार्यालय आ कर के वहां पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने की बात कही lलोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर प्रशासन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का अपराधिक मामला दर्ज नहीं करता है तो मजबूरन वह एक बड़ा आंदोलन करेंगे जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा l इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान मनोज बजरंगी, पूर्व पार्षद हरिश नंदा, पप्पू पठान ,बीएसपी नेता जावेद अहमद ,रवि सिंगला, तरुण लठ, पार्षद अनिल, उमेश जुनेजा, सुरेश मदान, नरेश खुराना,अनुज ,जगमेंद्र खटाना आदि मौजूद थे. थाने में पहुंचे लोगो को ए सीपी बिरम सिंह ने आसवन दिया कि मामले की जांच करके उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *