राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
शुक्रवार सुबह विजय में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत पर स्थानीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दुख जताते प्रकट करते हुए प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई| उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की जमकर क्लास ली और कहा कि इस मामले में जितनी जांच हो सकती हैं उतनी होंगी| जांच में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी| साथ ही उन्होंने एआरटीओ को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि इन डंपरों के गवर्नर में स्पीड कंट्रोलर लगे होने चाहिए| उन्होंने एआरटीओ से कहा कि अगर स्पीड कंट्रोलर नहीं लगाएगा तो आप अपनी सोचें उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है|
वही नवयुवक रामलीला कमेटी ने पूर्णागिरि यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की| जिसमें मनोज प्रजापति, विशाल अग्रव, नीरज, प्रतिभा अग्रवाल, डाक्टर एल बी शर्मा, डॉक्टर शाहिद ओर शहर के लोगों ने साथ दिया|