यूपी

योगेश माहेश्वरी बने महामंत्री बृज क्षेत्र

नीरज सिसौदिया, बरेली

भारतीय जनता पार्टी- प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की एक बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से योगेश माहेश्वरी को महामंत्री – बृज क्षेत्र (उ.प्र.) पद का दायित्व दिया गया । इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने नये पद के लिए उनको बधाई और सुभकामनाएं दीं. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी उ.प्र. सर्वेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महामंत्री/ संगठन चुनाव अधिकारी मनीष मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री योगेन्द्र गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश डॉ पं.राम मनोहर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जगदीश सिंह पाटनी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सोम का आभार प्रकट किया. साथ ही कहा कि सदैव श्रमिकों, कामगारों एवं कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे, शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *