खेल

दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली महिला T20 सीरीज से तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी बाहर

जोहानिसबर्ग, एजेंसी : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार गेंदबाज झूलन गोस्वामी दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली महिला T20 सीरीज मैं नहीं खेल पाएंगी। पैर में चोट के कारण डॉक्टरों ने उन्हें कुछ सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी है। इस दौरान वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरेंगे।


बता दें कि झूलन गोस्वामी वही महिला गेंदबाज हैं जिन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए वनडे मैच में अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज 12 वाट को आउट कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वॉलमार्ट का विकेट लेने के बाद झूलन वनडे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली विश्व की पहली महिला तेज गेंदबाज बन गई हैं। आगामी टी-20 सीरीज में उन की गैरमौजूदगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *