देश

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को उपराष्ट्रपति ने किया खारिज

Share now

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा लाये गए महाभियोग प्रस्ताव को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया है। नायडू ने रिजेक्शन प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करते हुए इसे गलत ठहराया है।
7 राजनीतिक दलों के लगभग 60 से भी अधिक सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद वह उपराष्ट्रपति से मंजूरी लेने के लिए उनके पास प्रस्ताव लेकर गए थे लेकिन उपराष्ट्रपति ने इसे खारिज कर दिया।
प्रस्ताव खारिज करने के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि इस प्रस्ताव को पहले दिन ही कूड़े के ढेर में फेंक देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ओछी राजनीति पर उतर आए हैं जो एकदम गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *