उत्तराखंड

एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी, हजारों घनमीटर अवैध खनिज जब्त

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 
चंपावत जिला प्रशासन ने खनिज स्टाको की अचानक चैंकिग कर अवैध स्टाको में डंप हजारों घनमीटर खनिज सामग्री को जब्त किया है। प्रशासन की कारवाई से खनिज कारोबारियों में हडकंप मचा रहा।
जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल के निर्देश पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तैयार कर एसडीएम अनिल कुमार चन्याल के नेतृत्व में खनिज स्टांको पर छापे मारे गए। नायकगोठ , ज्ञानखेड़ा , पिथौरागढ़ चुंगी , आमबाग क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक खनिज स्टांकों में छापे मारे गए। एसडीएम टनकपुर बताया कि छापेमारी में हजारों घनमीटर अवैध खनिज सामग्री जब्त की गई। साथ ही खनन कार्य में लगी जेसीबी व डंपरों पर कारवाई की तैयारी की जा रही हैं।जिसकी रिपोर्ट बनाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *