राजस्थान

मंत्री जी के बिगड़े बोल, मुगल सम्राट अकबर महान नहीं अत्याचारी और बलात्कारी था, बाजार से लड़कियां मंगवाता था, दिए अजीब तर्क, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Share now

जोधपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने सोमवार को मुगल सम्राट अकबर के संबंध में एक विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। इतिहास में जिस सम्राट को अकबर महान की संज्ञा दी गई है उसे मंत्री जी ने बलात्कारी करार दिया है। इसके बाद मुस्लिम समाज में रोष फैल गया है। वहीं विपक्षी दलों ने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए उसे आपत्तिजनक बताया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विपक्ष ने कहा है कि ऐसी विवादित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को मंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपनी भड़काऊ टिप्पणी में आरोप लगाया कि मुगल सम्राट अकबर महान नहीं बल्कि “अत्याचारी और बलात्कारी” था। विद्यालय पाठ्यक्रम में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर दिलावर ने रविवार को बालोतरा में कहा कि अकबर बाजारों से लड़कियां मंगाता था और उनके साथ बलात्कार करता था। राजस्थान के विद्यालयों में अनिवार्य रूप से ‘सूर्य नमस्कार’ कराए जाने पर उन्होंने कहा कि इसे धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों में ‘सूर्य नमस्कार’ सभी विद्यालयों में नियमित हो जाएगा।’ शिक्षकों के तबादलों के बारे में पूछे जाने पर दिलावर ने कहा कि इस समय परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में शिक्षकों का स्थानांतरण करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा, “परीक्षा समाप्त होने के बाद हम स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *