हरियाणा

इस बार 70 हजार मीट्रिक टन अधिक गेहूं आया मंडियों में

Share now

रमेश तंवर, कैथल 

वर्तमान गेहूं खरीद सीजन के दौरान जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केन्द्रों में शुक्रवार तक 7 लाख 12 हजार 106 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जिसे न्यूनतम समर्थन मूल्य अर्थात 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिला में 6 लाख 48 हजार 498 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई थी।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सुनीता वर्मा ने बताया कि गेहूं की कुल आवक में से 1 लाख 76 हजार 808 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एंव आपूर्ति विभाग द्वारा, 2 लाख 9 हजार 331 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा, एक लाख 92 हजार 730 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम द्वारा तथा एक लाख 33 हजार 142 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कोर्पोरेशन द्वारा गेहूं खरीदा गया है। इसके अतिरिक्त हैफेड कॉमर्शियल द्वारा भी 95 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *