हरियाणा

फर्जी होम सेक्रेटरी के फोन से भौंडसी जेल में हड़कंप

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना की भौंडसी जेल एक बार फिर सुर्खियों में है इस बार भौंडसी जेल में फर्जी होम सेक्रेटरी एक फोन ने जेल में हड़कंप मचा दिया lफोन करने वाले युवक ने जेल उप अधीक्षक को फोन पर किसी युवक से बात करने व उसका काम करने का आग्रह किया lइस मामले को लेकर भौंडसी जेल प्रशासन न जाँच की व इस मामले की तह तक पहुंचे l मामला पूरी तरह फर्जी मिला इस बात को लेकर भौंडसी जेल के अधिकारियों ने भौंडसी थाने में मामला दर्ज कराया है

जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को भोंडसी जेल के लैंडलाइन नंबर पर एक युवक का फोन आया फोन करने वाले युवक ने अपने आप को मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स अधिकारी बताया व फोन पर तैनात मुलाजिम से जेल अधीक्षक से बात करने को कहा lजेल अधीक्षक के मौजूद ना होने पर जेल में तैनात उपाध्यक्ष रामचंद्र से युवक की बात कराई गई व युवक ने फोन पर कहा कि किसी युवक को वह फोन नंबर देगा जो उसके रेफरेंस से आपसे बात करेगा उसका काम कर देना lइस कॉल के बाद जेल में ऊपर से नीचे तक हड़कंप मच गयाl इस कॉल की जेल प्रशासन ने जाँच शुरू कर दी lजेल प्रशासन ने पहले मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स इस नंबर की छानबीन की lलेकिन वहाँ इस नंबर को पूरी तरह फर्जी बताया गया lमामले को संज्ञान में लेते हुए भौंडसी थाने में जेल अधीक्षक रामचंद्र ने एक शिकायत भौंडसी थाने में दी है l

https://youtu.be/Y12g3jwss7g
एसीपी दिनेश यादव ने बताया कि इस मामले में जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर धारा 171 ,419 ,420 के तहत मनीष भारद्वाज नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है वह मामले की जांच शुरू कर दी गई है
फोन नहीं उठाए कई गंभीर सवाल
इस फर्जी कॉल के आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आरोपी युवक ने किस बदमाश के लिए किस कार्य के लिए फोन किया थाl यह एक जांच का विषय है हालांकि इससे पहले भी भोंडसी जेल मोबाइल नशीले पदार्थ कैदियों की आपसी झगड़े के लिए मशहूर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *